Earthquake in Ayodhya: अयोध्या में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता, नुकसान की खबर नहीं
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि नेपाल में बगलुंग से 36 किलोमीटर पश्चिम में मध्य-पहाड़ी क्षेत्र में 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. भूकंप गुरुवार रात करीब 12 बजे 15 किमी की गहराई पर आया. इसका असर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भी रहा. धरती में कंपन महसूस होते ही लोग घरों में से निकलकर बाहर खुले में आ गए. हालांकि अब तक किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है.
नेपाल में बगलुंग से 36 किलोमीटर पश्चिम में मध्य-पहाड़ी क्षेत्र में 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. भूकंप गुरुवार रात करीब 12 बजे 15 किमी की गहराई पर आया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी दी. संपत्ति के नुकसान का तुरंत कोई विवरण उपलब्ध नहीं है. यह स्थान भारत में अयोध्या (उत्तर प्रदेश) से 176 किमी और नेपाल की राजधानी काठमांडू से लगभग 300 किमी दूर है. हिमालय में बसा, पूरा नेपाल एक भूकंप संभावित क्षेत्र, एक उच्च भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है.
Earthquake of Magnitude:4.3, Occurred on 06-01-2022, 23:59:22 IST, Lat: 28.14 & Long: 83.14, Depth: 15 Km ,Location: 176km NNE of Ayodhya, Uttar Pradesh, India for more information download the BhooKamp App https://t.co/Puap6pFcB3 @ndmaindia @Indiametdept pic.twitter.com/56BwhxxEDo
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) January 6, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2022 09:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

