देश

UP: 17 सेकंड में 9 बार फावड़े से किया हमला, PAC के रिटायर्ड दरोगा की बेरहमी से हत्या, वारदात CCTV में कैद

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फावड़े को लेकर थाने पहुंच गया. जहां उसने पुलिस के सामने सरेंडर करते हुए अपने जुर्म को कबूल कर लिया.

UP: 17 सेकंड में 9 बार फावड़े से किया हमला, PAC के रिटायर्ड दरोगा की बेरहमी से हत्या, वारदात CCTV में कैद
CCTV

मुजफ्फरनगर में एक हमलावर ने फावड़े से पीएसी के रिटायर्ड दरोगा की हत्या कर दी. हमला उस वक्त किया गया जब वह गरीबदास एक दुकान पर बैठ दुकानदार से बातें कर रहा था. हमलावर तब तक वार करता रहा, जब तक कि घायल गरीबदास खून से लथपथ होकर जमीन पर नहीं गिर गया. इस दौरान हमलावर ने फावड़े से एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 9 वार किए. घटना सिखेड़ा थाना इलाके के सिखेड़ा गांव की है.

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फावड़े को लेकर थाने पहुंच गया. जहां उसने पुलिस के सामने सरेंडर करते हुए अपने जुर्म को कबूल कर लिया. पुलिस पूछताछ में आरोपी जरीफ ने बताया कि उसकी पत्नी का गरीबदास संग अवैध संबंध चल रहा था. इसी वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2023 10:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).