UP सरकार में मंत्री अरुण सक्सेना के भतीजे अमित की दबंगई, रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को कार से कुचलने की कोशिश की, FIR दर्ज- Watch Video
उत्तर प्रदेश के एक मंत्री के भतीजे (Nephew) द्वारा रेस्टोरेंट के कर्मचारियोंके साथ मारपीट करने के करीब एक हफ्ते बाद पुलिस ने आखिरकार उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
- Read in
- हिंदी
लखनऊ: यूपी सरकार में वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना (Amit Kumar Saxena) के भतीजे अमित सक्सेना (Amit Saxena Kumar) की बरेली में दबंगई का मामला सामने आया है. आरोप है कि शराब के नशे में धुत उनके भतीजे अमित कुमार ने प्रेम नगर थाना क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में कर्मचारियों से मारपीट और तोड़फोड़ की है. इस संबंध में सत्कार रेस्टोरेंट के मालिक ने पुलिस में शिकायत के बाद केस दर्ज हुआ. जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की बताई जा रही है. आरोप है कि वन मंत्री का भतीजा अपने कुछ साथियों के साथ रेस्टोरेंट आया और रेस्टोरेंट कर्मचारियों से की मारपीट करने के साथ ही अपनी कार से उन्हें कुचलने की कोशिश की.
Video:
उत्तर प्रदेश के बरेली में 1 लाख की रंगदारी ना देने पर रेस्टोरेंट में तोड़फोड़
योगी सरकार में मंत्री अरूण सक्सेना के भतीजे अमित सक्सेना पर आरोपpic.twitter.com/cfhtaAohYO
— Puneet Kumar Singh (@puneetsinghlive) October 12, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2022 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

