लखनऊ: यूपी सरकार में वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना (Amit Kumar Saxena) के भतीजे अमित सक्सेना (Amit Saxena Kumar) की बरेली में दबंगई का मामला सामने आया है. आरोप है कि शराब के नशे में धुत उनके भतीजे अमित कुमार ने प्रेम नगर थाना क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में कर्मचारियों से मारपीट और तोड़फोड़ की है. इस संबंध में सत्कार रेस्टोरेंट के मालिक ने पुलिस में शिकायत के बाद केस दर्ज हुआ. जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की बताई जा रही है. आरोप है कि वन मंत्री का भतीजा अपने कुछ साथियों के साथ रेस्टोरेंट आया और रेस्टोरेंट कर्मचारियों से की मारपीट करने के साथ ही अपनी कार से उन्हें कुचलने की कोशिश की.
Video:
उत्तर प्रदेश के बरेली में 1 लाख की रंगदारी ना देने पर रेस्टोरेंट में तोड़फोड़
योगी सरकार में मंत्री अरूण सक्सेना के भतीजे अमित सक्सेना पर आरोपpic.twitter.com/cfhtaAohYO
— Puneet Kumar Singh (@puneetsinghlive) October 12, 2022













QuickLY