देश

Smriti Irani Takes On Rahul Gandhi: कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर बरसी स्मृति ईरानी, लोकसभा में किया कड़ा प्रहार- Video

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोकसभा में एक के बाद एक कई आरोप लगाते हुए हमले किये. राहुल गांधी के आरोपों के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जवाब देते हुए हमला किया है.

Smriti Irani Takes On Rahul Gandhi: कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर बरसी स्मृति ईरानी, लोकसभा में किया कड़ा प्रहार- Video
Smriti Irani and Rahul Gandhi

Smriti Irani Takes On Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मंगलवार को लोकसभा में एक के बाद एक कई आरोप लगाये, राहुल गांधी ने पीएम पर निशाना साधते हुए अरबपति गौतम अडानी से उनके रिश्ते को लेकर कई सवाल पूछे. लोकसभा में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया है. स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि अमेठी में अस्पताल बनाने की जगह पर बंगला बना दिया गया.

पलटवार में स्मृति ईरानी ने यह भी कहा कि फुर्सतगंज नामक एक हवाई अड्डा है. जमीन सरकारी है लेकिन परिवार ने बेटे-बेटी के नाम पर हॉस्टल खोल रखा है. उन्होंने कहा कि आज सदन में एक सज्जन जिन्हें अमेठी ने बाहर किया था उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया. यह सज्जन केवल आधारहीन आरोप लगाते हैं.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2023 10:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).