Train On Road In Mumbai: मुंबई में ट्रेलर पर ले जाई जा रही थी रेल की बोगी, किंग्स सर्कल रेलवे ब्रिज की ऊंचाई कम होने की वजह से फंसा, ट्रैफिक जाम
: मुंबई में एक ट्रेलर पर रेल की बोगी ले जाया जा रहा था. लेकिन गांधी मार्केट में वह ट्रेलर फंस गया. क्योंकि सामने किंग्स सर्कल के नीचे ऊंचाई कम होने की वजह से उसका वहां से जा पाना मुश्किल था. जिसके चलते ट्रैफिक जाम हो गया हैं.
Train On Road In Mumbai: मुंबई में एक ट्रेलर पर रेल की बोगी ले जाया जा रहा था. लेकिन गांधी मार्केट में वह ट्रेलर फंस गया. क्योंकि सामने किंग्स सर्कल रेलवे ब्रिज के नीचे ऊंचाई कम होने की वजह से उसका वहां से जा पाना मुश्किल था. जिसके चलते ट्रैफिक जाम हो गया है. ट्रेलर फसने की वजह से खासकर माहेश्वरी उद्यान की ओर ट्रैफिक जाम हो गया है. जिससे गाड़ियों को आने जाने में दिक्कत हो रही है. ट्रेलर को फंसने के बाद कुछ तस्वीरें भी सामने आई है. जिसे बेस्ट विभाग की तरफ पोस्ट किया गया है. तस्वीरों में भी देखा जा सकता है कि किंग्स सर्कल रेलवे ब्रिज के पास ट्रेन की बोगी फसने की वजह से खड़ी है. हालांकि ट्रैफिक जल्द से जल्द सुचारू किया जा सके. ट्रेलर को वहां से निकालने के बाद दूसरे रास्ते से ले जाने की कोशिश की जा रही है.
Tweet:
Traffic congestion towards Maheshwari Udyan due to a trailer stranded at Gandhi Market which is transporting Railway bogie and unable to pass height barrier under Kings circle. #Mumbai pic.twitter.com/RWei4B3XJO
— BEST Bus Transport (@myBESTBus) December 12, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2023 02:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

