देश

Tomato Flu: हाथ, पैर और मुंह की बीमारी को लेकर केंद्र ने जारी की एडवाइजरी, जानें टोमैटो फ्लू के लक्षण और बचाव के तरीके

टोमैटो फ्लू वायरल प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संपर्क के जरिए एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है. इससे संक्रमित व्यक्ति के मुंह में छाले या घाव हो जाते हैं. इसके साथ ही हाथों और पैरों पर दाने निकल आते हैं.

Tomato Flu: हाथ, पैर और मुंह की बीमारी को लेकर केंद्र ने जारी की एडवाइजरी, जानें टोमैटो फ्लू के लक्षण और बचाव के तरीके
टोमैटो फ्लू (Photo Credits: File)

Tomato Flu: टोमैटो फ्लू के खतरे को बढ़ते देख केंद्र सरकार ने शुक्रवार को हाथ, पैर और मुंह की बीमारी (Hand, Foot, and Mouth Disease) यानी टोमैटो फ्लू (Tomato Flu) को लेकर एक एडवाइजरी (Advisory) जारी की है. हाथ, पैर और मुंह की बीमारी (HFMD) एक अत्यधिक संक्रामक संक्रमण, एंटरोवायरस जीनस (Enterovirus genus) आमतौर पर coxsackievirus के कारण होता है. यह वायरस प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष संपर्क के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है. इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति के मुंह में छाले या घाव हो जाते हैं. इसके साथ ही हाथों और पैरों पर दाने निकल आते हैं.

देखें ट्वीट-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2022 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).