देश

देवी के दर्शन करना चाहता था, पंजाब प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए, सरकार का ये हाल है: PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा "आज मेरी इच्छा थी कि इस कार्यक्रम के बाद त्रिपुरमालिनी देवी जी के चरणों में जाकर नमन करूं,लेकिन यहां के प्रशासन और पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए."

देवी के दर्शन करना चाहता था, पंजाब प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए, सरकार का ये हाल है: PM मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी (Photo Credit : Twitter)

पंजाब: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को पंजाब (Punjab) के जालंधर (Jalandhar) में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने मंच से चन्नी सरकार पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा "आज मेरी इच्छा थी कि इस कार्यक्रम के बाद त्रिपुरमालिनी देवी जी के चरणों में जाकर नमन करूं,लेकिन यहां के प्रशासन और पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए. उन्होंने कहा कि हम व्यवस्था नहीं कर पाएंगे आप हेलीकॉप्टर से ही चले जाइए. अब यहां सरकार का ये हाल है."

आगे उन्होंने कहा " कांग्रेस की सारी सरकारें रिमोट कंट्रोल से दिल्ली से एक परिवार चलाता है. संविधान के आधार पर वो सरकारें नहीं चलती. आज कांग्रेस पार्टी की क्या गति है, आज उनकी अपनी ही पार्टी बिखर रही है. कांग्रेस के लोग अपने नेताओं की सारी पोल पट्टी खोल रहे हैं. आपस में लड़ रहे लोग पंजाब को स्थिर सरकार नहीं दे सकते हैं. अपनी कुर्सी बचाने में जुटे ये लोग पंजाब का विकास नहीं कर सकते हैं. कांग्रेस का इतिहास गवाह है कि वो कभी पंजाब के लिए काम नहीं कर सकती और जो काम करना भी चाहता है, वो उसके आगे हजार रोड़े खड़े कर देती है"

"

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2022 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).