देश

Loudspeaker Row: राज ठाकरे ने फिर दी धमकी, कहा- लाउडस्पीकर से अजान हुई तो बजेगा हनुमान चालीसा, 4 मई से किसी की नहीं सुनूंगा

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर का विवाद खत्म होते नहीं दिख रहा है. रविवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने लाउडस्पीकर को लेकर एक बार फिर से धमकी दी है.

Loudspeaker Row: राज ठाकरे ने फिर दी धमकी, कहा- लाउडस्पीकर से अजान हुई तो बजेगा हनुमान चालीसा, 4 मई से किसी की नहीं सुनूंगा

Loudspeaker Row: महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर का विवाद खत्म होते नहीं दिख रहा है. रविवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने औरंगाबाद में अपनी एक रैली के दौरान  लाउडस्पीकर को लेकर एक बार फिर से धमकी दी है. मनसे प्रमुख ने कहा कि आज महाराष्ट्र (Maharashtra Day) का पहला दिन है. मैं अब से चौथे दिन से नहीं सुनूंगा। हम जहां भी लाउडस्पीकर देखेंगे, उसके सामने हनुमान चालीसा का जाप करेंगे। मैं पुलिस से लाउडस्पीकर बंद करने का अनुरोध करता हूं. अगर वे नहीं माने तो हम कार्रवाई करेंगे.

अपने बयान को लेकर मनसे प्रमुख यही नहीं रुके, उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कोई धार्मिक मुद्दा नहीं है. यह एक राष्ट्रीय मुद्दा है लेकिन अगर आप हमें रोकते हैं तो हम भी स्टैंड लेंगे. लाउडस्पीकर कानून के मुताबिक नहीं हैं. सुप्रीम कोर्ट पहले ही कह चुका है कि यह अवैध है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2022 10:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).