दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, 'देश में भाजपा का लोकतंत्र, संविधान और तिरंगे पर जो गुप्त विचार रहे हैं वो अब उजागर कर रहे हैं. लोकतंत्र को खरीदा जा रहा है. महाराष्ट्र में जो हुआ वो नया नहीं है. 2017 से आज तक चुने हुए लोकतंत्र को पैसे के बल पर खरीदा गया और सरकार बनाई गई.'
दिग्विजय सिंह ने कहा, ED, IT और CBI का भय दिखाकर लोगों को डराया गया. करोड़ों का लोभ दिया गया. भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में वैसे भी ज्यादा विश्वास नहीं रहा है. ये शपथ लेते समय निष्पक्षता से सरकार चलाने की शपथ लेते हैं लेकिन पूरे तरीके से पक्षपात किया जाता है.
कांग्रेस नेता ने कहा, 'दलबदल कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, बहुमत खरीदा जा रहा है. बिना नियम के बूलडोजर चलाए जा रहे हैं. एक व्यक्ति अगर अपराधी है तो कौन से क़ानून में लिखा है कि पूरे परिवार को उसका दंड दें. देश के सांप्रदायिक सद्भाव के माहौल को नफरत के माध्यम से बिगाड़ा जा रहा है.'
देश में भाजपा का लोकतंत्र, संविधान और तिरंगे पर जो गुप्त विचार रहे हैं वो अब उजागर कर रहे हैं। लोकतंत्र को खरीदा जा रहा है। महाराष्ट्र में जो हुआ वो नया नहीं है। 2017 से आज तक चुने हुए लोकतंत्र को पैसे के बल पर खरीदा गया और सरकार बनाई गई: दिग्विजय सिंह, कांग्रेस, पूणे pic.twitter.com/oAApWArhUh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2022
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)













QuickLY