Commercial LPG Price Reduced: महंगाई की मार से आम लोगों को थोड़ी राहत! कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटे, जानें कितने रूपये हुए सस्ते
देश में बढती महंगाई के बीच मोदी सरकार ने थोड़ी राहत दी है. नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन सरकार ने आम लोगों को थोड़ी राहत दी है. सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपए की कटौती की है
Commercial LPG Price Reduced: देश में बढती महंगाई के बीच मोदी सरकार ने थोड़ी राहत दी है. नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन सरकार ने आम लोगों को थोड़ी राहत दी है. सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपए की कटौती की है. सरकार के इस कटौती के दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,028 रुपए हुई. घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आपको बता दें कि पिछले महीने कमर्शियल सिलेंडर में 350 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. ऐसे में सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 91.50 की कटौती होने से आम जनता के लिए किसी राहत से कम नहीं है.
Tweet:
19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपए की कटौती की गई है। दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,028 रुपए हुई। घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है: सोर्स
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 1, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2023 07:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

