देश

Flight Emergency Exit Door: 'तेजस्वी सूर्या ने खोला था प्लेन का इमरजेंसी गेट', विवाद पर बोले उड्डयन मंत्री सिंधिया

डीजीसीए ने अपने बयान में जानकारी देते हुए बताया था कि इंडिगो 6E की फ्लाइट 6E-7339 में एक यात्री ने खौफ पैदा कर दिया और इमरजेंसी डोर खोल दिया था.

Flight Emergency Exit Door: 'तेजस्वी सूर्या ने खोला था प्लेन का इमरजेंसी गेट', विवाद पर बोले उड्डयन मंत्री सिंधिया
(Photo Credit : Twitter)

BJP नेता तेजस्वी सूर्या की इंडिगो घटना पर उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा "घटना जमीन पर हुई थी. घटना के बाद तेजस्वी सूर्या(BJP सांसद) ने जानकारी दी जिसके आधार पर सभी नियमों का पालन किया गया. सभी प्रकार के जांच के बाद ही फ्लाइट ने उड़ान भरी। उन्होंने देरी के लिए माफी भी मांगी."

डीजीसीए ने अपने बयान में जानकारी देते हुए बताया था कि इंडिगो 6E की फ्लाइट 6E-7339 में एक यात्री ने खौफ पैदा कर दिया और इमरजेंसी डोर खोल दिया.  डीजीसीए ने इस मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं. मामले में उस वक्त सियासी ट्विस्ट आया जब ये बात सामने आई कि इमरजेंसी डोर कथित रूप से बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने खोला था. इस मामले को लेकर विपक्षी नेताओं ने जमकर बीजेपी और सांसद तेजस्वी सूर्या पर निशाना साधा था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2023 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).