VIDEO: टैंपो पलटा और सड़क पर बिखर गए 7 करोड़ रुपये! नोटों की गड्डियां देख लोगों के उड़ गए होश
विजयवाड़ा से विशाखापत्तनम जा रहे वाहन के पलटने पर स्थानीय लोगों ने देखा कि उस वाहन में 7 गत्ते के बक्से भरे हुए थे, जिनमें भारी मात्रा में नकदी रखी हुई थी.
आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी में पुलिस ने चुनाव आचार संहिता लागू होने के बीच 7 करोड़ रुपये जब्त किए हैं. दरअसल, नल्लाजरला मंडल के अनंतपल्ली में एक लॉरी की टक्कर से एक वाहन पलट गया, जिससे मामला सामने आया. इसी वाहन से सात बक्सों में रखे 7 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए हैं.
विजयवाड़ा से विशाखापत्तनम जा रहे वाहन के पलटने पर स्थानीय लोगों ने देखा कि उस वाहन में 7 गत्ते के बक्से भरे हुए थे, जिनमें भारी मात्रा में नकदी रखी हुई थी. इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. हादसे के बाद वाहन चालक को चोटें आईं और उसे इलाज के लिए गोपालपुरम अस्पताल में भर्ती कराया गया.
#WATCH | Andhra Pradesh: Rs 7 Crores cash, kept in seven boxes, seized in East Godavari district.
A vehicle had overturned after being hit by a lorry at Anantapally in Nallajarla Mandal. Locals noticed that 7 cardboard boxes, containing cash, were being transferred in that… pic.twitter.com/KbQmb5M175
— ANI (@ANI) May 11, 2024
पुलिस ने बताया कि आचार संहिता के दौरान इतनी बड़ी रकम का परिवहन संदिग्ध है और मामले की जांच की जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि यह पैसा कहां से आ रहा था और कहां जा रहा था. पुलिस ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग को इस मामले की जानकारी दे दी गई है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2024 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

