Tamil Nadu Bus Accident Video: तमिलनाडु बस हादसे में 9 पर्यटकों की मौत, 30 से ज्यादा जख्मी, सीएम स्टालिन ने मुआवजे की घोषणा की
तमिलनाडु में बस हादसे पर सीएम स्टालिन ने दुखा जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है. ऐलान के अनुसार मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों का इलाज करा रहे लोगों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशी दी जायेगी. हादसे में 9 लोगों की मौत और 30 से ज्यादा लोग जख्मी हुए है.
Tamil Nadu Bus Accident Video: तमिलनाडु में ऊटी-मेट्टुपालयम घाट रोड पर शनिवार शाम पर्यटकों से भरी बस के खाई में गिर जाने से 9 पर्यटकों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. जिसमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. तमिलनाडु में हुए बस हादसे में सीएम स्टालिन ने दुखा जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है. ऐलान के अनुसार मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों का इलाज करा रहे लोगों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशी दी जायेगी.
पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना मारापालम के पास 9वें हेयरपिन मोड़ के पास हुई जब 57 पर्यटकों को लेकर एक बस कोयंबटूर जिले के मेट्टुपालयम जा रही थी। थेनकासी के पर्यटकों के साथ यह हादसा तब हुआ जब वे दिन भर विभिन्न पर्यटक स्थलों की यात्रा के बाद शाम को ऊटी से लौट रहे थे, चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और परिणामस्वरूप, वह 50 फीट गहरी खाई में गिर गई.
Video:
VIDEO | Nine people dead, more than thirty injured after a tourist bus fell into a gorge in Coonoor area of Tamil Nadu's Nilgiris district yesterday.
CM MK Stalin has announced a relief of Rs 2 lakh each to the families of the deceased and Rs 1 lakh to those under treatment with… pic.twitter.com/7PL1b3Bid9
— Press Trust of India (@PTI_News) October 1, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2023 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

