देश

World Largest Office Video: भारत में बना विश्व का सबसे बड़ा ऑफिस, इसके आगे US का पेंटागन भी कुछ नहीं

अमेरिका के पेंटागन के पास विश्व की सबसे बड़ी ऑफिस होने का ताज पिछले 80 सालों से था, लेकिन अब यह खिताब सूरत डायमंड बोर्स (Surat Diamond Bourse) के पास जाने वाला है.

World Largest Office Video: भारत में बना विश्व का सबसे बड़ा ऑफिस, इसके आगे US का पेंटागन भी कुछ नहीं

Surat Diamond Bourse: विश्व की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग का खिताब अब तक अमेरिका के पेंटागन के पास था, जो अब छिनने वाला है. भारत में दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग बन रही है. यह बिल्डिंग गुजरात के सूरत में बन रही है. इस बिल्डिंग को हीरे के व्यापार केंद्र के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा. इसेपूरा बनने में चार साल का वक्त लगा है. इस बिल्डिंग का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवंबर, 2023 में करने वाले हैं.

सूरत में विश्व के 90 फीसदी हीरे का निर्माण होता है. वहीं अमेरिका के पेंटागन की बात करें तो इसके पास विश्व की सबसे बड़ी ऑफिस होने का ताज पिछले 80 सालों से था, लेकिन अब यह खिताब सूरत डायमंड बोर्स के पास जाने वाला है. इस बिल्डिंग को कुल 15 मंजिला बनाया गया है जो 35 एकड़ में फैली हुई है. इसे बनाने में  करीब 3000 करोड़ रुपये की लागत आई है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2023 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).