Manish Kashyap: 'पत्रकार मनीष कश्यप पर NSA लगने से हम हैरान है, इस व्यक्ति से ऐसा प्रतिशोध क्यों': सुप्रीम कोर्ट
मनीष पर तमिलनाडु पुलिस के द्वारा लगाए गए NSA पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा 'पत्रकार मनीष कश्यप पर NSA लगने से हम हैरान है, इस व्यक्ति से ऐसा प्रतिशोध क्यों'? आपको बता दें कि मामले पर अगली सुनवाई अब 28 अप्रैल को होगी.
बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई की गयी. मनीष पर तमिलनाडु पुलिस के द्वारा लगाए गए NSA पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा 'पत्रकार मनीष कश्यप पर NSA लगने से हम हैरान है, इस व्यक्ति से ऐसा प्रतिशोध क्यों'? आपको बता दें कि मामले पर अगली सुनवाई अब 28 अप्रैल को होगी.
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को नोटिस भेजा है और पूछा है कि मनीष कश्यप पर एनएसए यानी राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत केस का क्या आधार है. इस मामले में एनएसए की क्या जरुरत पड़ी. सरकार को इसका जवाब भेजना होगा.
मनीष कश्यप अभी तमिलनाडु की जेल में बंद हैं और फिलहाल उन्हें 3 मई तक के लिए फिर रिमांड पर मदुरई कोर्ट ने भेजा है. मनीष कश्यप के वकील एपी सिंह ने अदालत से अपील की है कि मनीष के ऊपर अलग-अलग राज्यों में एक ही मामले में कई केस दर्ज हैं. इन सभी केसों को एकसाथ जोड़ा जाए और एक ही जगह इनकी सुनवाई हो.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2023 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

