भारत ने फिर दिखाया दम, एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से अग्नि-4 मिसाइल का किया सफल परीक्षण
इंटरमीडिएट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल प्रशिक्षण आज लगभग 19.30 बजे एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप (ओडिशा) से किया गया. रक्षा मंत्रालय ने बताया कि लॉन्च ने सभी परिचालन मानकों के साथ-साथ सिस्टम की विश्वसनीयता को भी मान्य किया. सफल परीक्षण सामरिक बल कमान के तत्वावधान में किए गए नियमित उपयोगकर्ता प्रशिक्षण लॉन्च का हिस्सा था.
भारत ने सोमवार को ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का कामयाब परीक्षण किया. इस मिसाइल का सफल परीक्षण देश की सैन्य क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि का प्रतीक है. रक्षा मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि परीक्षण शाम करीब साढ़े सात बजे किया गया. बयान में कहा गया कि अग्नि-4 का सफल परीक्षण भारत की ‘‘विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोधक क्षमता’’ की नीति की पुष्टि करता है.
मंत्रालय ने कहा, ‘‘मध्यम-रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण सोमवार को शाम लगभग साढ़े सात बजे ए पी जे अब्दुल कलाम द्वीप, ओडिशा से किया गया.’’ मंत्रालय ने कहा कि परीक्षण ने सभी परिचालन मानकों के साथ-साथ प्रणाली की विश्वसनीयता को भी साबित किया. बयान में कहा गया, ‘‘सफल परीक्षण ‘विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोध’ क्षमता रखने की भारत की नीति की पुष्टि करता है.’’
इंटरमीडिएट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि -4 का सफल प्रशिक्षण आज लगभग 1930 बजे एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप, ओडिशा से किया गया। लॉन्च ने सभी परिचालन मानकों के साथ-साथ सिस्टम की विश्वसनीयता को भी मान्य किया: रक्षा मंत्रालय
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 6, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2022 08:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

