देश

Smita Srivastava Sets Record With World’s Longest Hair: यूपी की स्मिता ने पौने आठ फीट लंबे बाल के लिए जीता खिताब, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में आया नाम.. देखें VIDEO

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वालीं स्मिता श्रीवास्तव अपने लंबे बालों के चलते सुर्खियों में हैं. स्मिता जीवित व्यक्ति के सबसे लंबे बालों का खिताब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपने नाम कर चर्चा में हैं. 46 साल की स्मिता ने पिछले 32 सालों से अपने बाल नहीं कटवाए हैं. वह 14 साल की उम्र से ही अपने बाल बढ़ा रही हैं. आज उनके बालों की लंबाई 7 फीट 9 इंच हो गई है.

Smita Srivastava Sets Record With World’s Longest Hair: यूपी की स्मिता ने पौने आठ फीट लंबे बाल के लिए जीता खिताब, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में आया नाम.. देखें VIDEO

Smita Srivastava Sets Record With World’s Longest Hair: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वालीं स्मिता श्रीवास्तव अपने लंबे बालों के चलते सुर्खियों में हैं. स्मिता जीवित व्यक्ति के सबसे लंबे बालों का खिताब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपने नाम कर चर्चा में हैं. 46 साल की स्मिता ने पिछले 32 सालों से अपने बाल नहीं कटवाए हैं. वह 14 साल की उम्र से ही अपने बाल बढ़ा रही हैं. आज उनके बालों की लंबाई 7 फीट 9 इंच हो गई है. स्मिता बताती हैं कि बाल लंबे करने की प्रेरणा उन्हें अपनी मां से मिली. उनकी मां के भी बाल लंबे और खूबसूरत थे. , स्मिता हफ्ते में 2 बार अपने बाल धोती हैं. धोने, सुखाने, सुलझाने और स्टाइलिंग सहित पूरी प्रक्रिया में हर बार 3 घंटे तक का समय लगता है. स्मिता बताती हैं कि मेरे लंबे बालों की वजह से हर कोई मुझे देखता रह जाता है. लोग मेरे बालों के साथ सेल्फी भी लेते नजर आते हैं.

देखें वीडियो-

 

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2023 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).