VIDEO: मुहर्रम जुलूस में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के लगे नारे, वीडियो वायरल, 33 आरोपी गिरफ्तार
कार्रवाई 30 सेकंड की वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद की गई, जिसमें मुस्लिमों को अल्लाह-हु-अकबर, नारा-ए-तकबीर और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सुना जा सकता है. घटना जौनपुर के गोधना गांव की बताई जा रही है.
जौनपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान भारत विरोधी और पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने के आरोप में यूपी पुलिस ने 33 लोगों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई 30 सेकंड की वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद की गई, जिसमें मुस्लिमों को अल्लाह-हु-अकबर, नारा-ए-तकबीर और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सुना जा सकता है. घटना जौनपुर के गोधना गांव की बताई जा रही है.
➡️जौनपुर में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे
➡️मोहर्रम के दशमी जुलूस के दौरान लगे नारे
➡️सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
➡️पुलिस ने 33 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया
➡️मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधना का मामला।@jaunpurpolice #jaunpur pic.twitter.com/91fuf4wZ8C
— TV9 Uttar Pradesh (@TV9UttarPradesh) August 1, 2023
जौनपुर पुलिस ने इस मामले में एक वीडियो बाइट जारी कर घटना की जानकारी दी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि 31 जुलाई को एक वीडियो सामने आया, जिसमें मुहर्रम जुलुस के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों को भारत विरोधी और ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए देखा गया.
थाना मीरगंज अंतर्गत मोहर्रम जुलूस के दौरान आपत्तिजनक नारा लगाने की घटना के संबंध में थाना स्थानीय पर 33 नामजद के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर सभी को पुलिस हिरासत में लिया जा चुका हैं। घटना व कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर,श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह की बाईट। pic.twitter.com/fu3XNErWw0
— Jaunpur police (@jaunpurpolice) August 1, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2023 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

