Shanti Bhushan Dies: नहीं रहे पूर्व कानून मंत्री और वरिष्ठ वकील शांति भूषण, 97 साल की उम्र में निधन, PM मोदी ने जताया शोक
भारत के पूर्व कानून मंत्री और वरिष्ठ वकील शांति भूषण का मंगलवार को निधन हो गया. उन्होंने 97 साल की उम्र में अंतिम सांस की. शांति भूषण के निधन पर हर कोई उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्रद्धांजलि देते हुए शोक जताया है
- Read in
- हिंदी
Shanti Bhushan Dies: भारत के पूर्व कानून मंत्री और वरिष्ठ वकील शांति भूषण का मंगलवार को निधन हो गया. उन्होंने 97 साल की उम्र में अंतिम सांस की. शांति भूषण के निधन पर हर कोई उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी श्रद्धांजलि देते हुए शोक जताया है. प्रधानमंत्री शोक संदेश कहा, 'श्री शांति भूषण जी को क़ानूनी क्षेत्र में उनके योगदान और वंचितों के लिए बोलने के जुनून के लिए याद किया जाएगा. उनके निधन से दुख हुआ है. उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं. ओम शांति'
बता दें कि शांति भूषण 11 नवंबर 1925 को जन्मे भूषण 1977 से 1979 तक मोराजी देसाई कैबिनेट में देश के कानून और न्याय मंत्री रहे. वो सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील भी रहे. शांति भूषण कांग्रेस (O) पार्टी के सक्रिय सदस्य थे, बाद में वो जनता पार्टी से जुड़े. वह 14 जुलाई 1977 से 2 अप्रैल 1980 तक राज्य सभा के सदस्य रहे. कानून मंत्री के रूप में, उन्होंने भारत के संविधान का 44वां संशोधन पेश किया.
Tweet:
Shri Shanti Bhushan Ji will be remembered for his contribution to the legal field and passion towards speaking for the underprivileged. Pained by his passing away. Condolences to his family. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 31, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2023 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

