UP के बरेली में भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस और कैंटर की टक्कर में 7 लोगों की मौत
फतेहगंज थाना क्षेत्र में एंबुलेंस और कैंटर वाहन की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में तीन महिलाएं शामिल हैं.
उत्तर प्रदेश: बरेली के जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. फतेहगंज थाना क्षेत्र में एंबुलेंस और कैंटर वाहन की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में तीन महिलाएं शामिल हैं. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. वहीं इस हादसे पर सीएम योगी ने भी दुख जताया है. सभी मृतक पीलीभीत के बताए जा रहे हैं. पुलिस मौके पर पहुंच गई है. मृतकों के शवों को कब्जे में लिया जा रहा है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
Uttar Pradesh | Seven people died in a collision between an ambulance and canter vehicle in Fatehganj Police Station area of Bareilly. Details awaited. pic.twitter.com/GkIEiL54Kt
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 31, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2022 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

