देश

आपत्ति के बावजूद 20 मिनट तक वर्चुअल सुनवाई में नजर आया अर्ध नग्न व्यक्ति: वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने दर्ज करवाई शिकायत

कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक वर्चुअल सुनवाई के दौरान अर्ध-नग्न दिखाई देने वाले एक व्यक्ति को नोटिस जारी किया है. दरअसल इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह मामले में बहस कर रही थीं और उनकी आपत्ति के बाद भी व्यक्ति कैमरे से नहीं हटा.

आपत्ति के बावजूद 20 मिनट तक वर्चुअल सुनवाई में नजर आया अर्ध नग्न व्यक्ति: वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने दर्ज करवाई शिकायत
इंदिरा जयसिंह (Photo Credits: Twitter/IJaising)

सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह (Indira Jaising) ने ट्वीट कर कहा “मैं पुष्टि करती हूं कि मेरी आपत्ति के बावजूद एक अर्ध नग्न आदमी पूरे 20 मिनट तक स्क्रीन पर दिखाई दे रहा था. मैं कोर्ट की अवमानना और यौन उत्पीड़न के लिए आधिकारिक शिकायत कर रही हूं. कोर्ट में बहस के बीच में यह बेहद परेशान करने वाला है.”

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2021 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).