Sealdah-Ajmer Express Caught Fire: सियालदह से अजमेर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप (Watch Video)
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में भरवारी रेलवे स्टेशन के पास सियालदह से अजमेर जा रही 12987 एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने से हड़कंप मच गया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है.
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में भरवारी रेलवे स्टेशन के पास सियालदह से अजमेर जा रही 12987 एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने से हड़कंप मच गया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है. इस दौरान यात्री घबरा गए और बाहर आने के लिए आनन फानन में खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे. वहीं, रेल कर्मचारी जानकारी मिलते ही आग बुझाने में जुट गए. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.
बताया जा रहा है कि ट्रेन में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी. इस दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया. बड़ी मुश्किल से यात्रियों ने चेनपुलिंग कर ट्रेन को रोका और जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूद पड़े.
VIDEO | Sealdah-Ajmer Express (Train no. 12987) caught fire earlier today that led to panic among the passengers. The fire was reported when the train was passing through Kaushambi district in Uttar Pradesh. The fire was extinguished and no damage or injury was reported. pic.twitter.com/vtwE7HdgZW
— Press Trust of India (@PTI_News) June 6, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2023 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

