SBI Q4 Results: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 24 फीसदी बढ़ा, 13.70 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए है. बैंक ने बताया कि वित्त वर्ष 24 की जनवरी से मार्च तिमाही में मुनाफा 24 फीसदी बढ़ा है.
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए है. बैंक ने बताया कि वित्त वर्ष 24 की जनवरी से मार्च तिमाही में मुनाफा 24 फीसदी बढ़ा है. कारोबारी साल 2022-23 की जनवरी मार्च तिमाही के मुकाबले कारोबारी साल 2023-24 की जनवरी मार्च तिमाही में मुनाफा 16,694.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 20,698.3 करोड़ रुपये हो गया है. इस दौरान मुनाफे में 24 फीसदी की ग्रोथ आई है. बैंक ने निवेशकों को खुश करने के लिए 13.70 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है. बोर्ड की तरफ से 22 मई 2024 को रिकॉर्ड डेट रखी गई है वहीं डिविडेंड का भुगतान 5 जून 2024 को किया जाएगा.
#4QWithCNBCTV18 | State Bank of India reports #Q4 earnings
➡️Net profit at ₹20,698.3 cr vs CNBC-TV18 poll of ₹13,081 cr pic.twitter.com/ijqjUD6kBF
— CNBC-TV18 (@CNBCTV18Live) May 9, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2024 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

