देश

VIDEO: 'पहले हाथपाई, फिर दे दनादन', SBI ने लोन रिकवरी को नोटिस भेजा, तो गुस्साए युवक ने बैंक में घुसकर मैनेजर को पीटा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के बैंक मैनेजर और असिस्टेंट बैंक मैनेजर के साथ मारपीट की गई है. आरोप है कि लोन सेटेलमेंट कराने आए तीन लोगों ने केबिन में घुसकर बैंक कर्मियों को धमकी दी और उनके साथ हाथापाई की.

VIDEO: 'पहले हाथपाई, फिर दे दनादन', SBI ने लोन रिकवरी को नोटिस भेजा, तो गुस्साए युवक ने बैंक में घुसकर मैनेजर को पीटा
Photo- X

Chhattisgarh Shocker: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के बैंक मैनेजर और असिस्टेंट बैंक मैनेजर के साथ मारपीट की गई है. आरोप है कि लोन सेटेलमेंट कराने आए तीन लोगों ने केबिन में घुसकर बैंक कर्मियों को धमकी दी और उनके साथ हाथापाई की. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के  मुताबिक, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस ने बताया कि यह घटना बिलासपुर के सदर बाजार शाखा की है. यहां से एक युवक ने ट्रैक्टर खरीदने के लिए लोन लिया था. पिछले कुछ महीने से किश्त जमा नहीं होने से उसे बैंक की तरफ से नोटिस भेजा गया था. इससे गुस्साए युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बैंक कर्मियों पर हमला बोल दिया.

बैंक में घुसकर मैनेजर को पीटा

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2024 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).