VIDEO: सीता-गीता की अजब कहानी! दोनों का आधार नंबर एक, Sita अपने बैंक खाते में रुपए डालती तो Gita अपने आधार से निकाल लेती
सीता के बैंक खाते में प्रधानमंत्री सम्मान योजना का 6 हजार रुपया आया. एक दिन अचानक सीता के मोबाइल पर खाते से रुपए निकलने का मैसेज आया, जिसके बाद घर में हंगामा हो गया.
Same Aadhar Number Of Two Women: कौशांबी में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दो महिलाओं के आधार नंबर एक ही पाए गए हैं इतना ही नहीं जब सीता अपने खाते में रुपया डालती है, वहीं दूसरी महिला गीता वो पैसे खाते से निकाल लेती है. मामला सिराथू तहसील के अफजलपुर वारी गांव का है.
सिराथू तहसील के अफजलपुरवारी ग्राम सभा के मजरा बाले का पूरा में सीता देवी पत्नी लोकनाथ रहती है, जबकि वहां से तीन किमी दूर गीता देवी पत्नी जीतेंद्र सिंह मैदाहाई गांव में रहती हैं.
दिक्कत तब शुरू हुई जब सीता के बैंक खाते में प्रधानमंत्री सम्मान योजना का 6 हजार रुपया आया. एक दिन अचानक सीता के मोबाइल पर खाते से रुपए निकलने का मैसेज आया, जिसके बाद घर में हंगामा हो गया. इसकी शिकायत कृषि विभाग में सीता के बेटे सुभाष यादव ने की.
जांच की गई तो पता चला कि वो रुपए गीता देवी ने निकाला है. जब मामला पता चला तो उन्होंने सीता के 6 हजार रुपए लौटा भी दिए. सीता देवी और गीता देवी का आधार नंबर एक ही है. मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया है.
एसडीएम सिराथू राहुल देव भट्ट ने बताया, प्रकरण उनके संज्ञान में आया है, जिसकी जांच राजस्व कर्मियों से कराई जा रही है. समस्या का निस्तारण कराया जाएगा.
कौशाम्बी
➡सीता और गीता की अजब गजब कहानी
➡सीता और गीता की शक्ल उम्र रंग पता अलग लेकिन दोनों का आधार नंबर एक
➡आधार कार्ड बनाने वाली कंपनी की बड़ी चूक
➡दोनों महिलाओं के एक ही सीरियल नंबर के दो आधार कार्ड जारी हुए
➡सिराथू तहसील के अफजलपुर वारी गांव का मामला#kaushambi pic.twitter.com/0IeKvt7WTf
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) October 2, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2022 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

