देश

Salman Khan Threat Case: बड़े-बड़े बिजनेसमैन और एक्टर्स से रंगदारी वसूलने का बिश्नोई गैंग का था प्लान, इसलिए सलमान खान को दी थी धमकी

महाराष्ट्र गृह विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बिश्नोई गिरोह ने अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को अपनी धौंस दिखाकर माहौल बनाने के लिए धमकी दी थी. गैंग बड़े-बड़े बिजनेसमैन और एक्टर्स से रंगदारी वसूलने की तैयारी कर रहा था.

Salman Khan Threat Case: बड़े-बड़े बिजनेसमैन और एक्टर्स से रंगदारी वसूलने का बिश्नोई गैंग का था प्लान, इसलिए सलमान खान को दी थी धमकी
सलमान खान (Photo Credit : Twitter)

बिश्नोई गिरोह ने अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को अपनी धौंस दिखाकर माहौल बनाने के लिए धमकी दी थी. गैंग बड़े-बड़े बिजनेसमैन और एक्टर्स से रंगदारी वसूलने की तैयारी कर रहा था. बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के तीन सदस्यों ने अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र भेजा था तथा यह गैंगस्टर विक्रम बराड़ की साजिश का हिस्सा था, जिसका मकसद पिता-पुत्र को भयभीत कर धन उगाही करना था. पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि गिरोह के एक कथित सदस्य महाकाल उर्फ सिद्धेश काम्बले (20) को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसी ने पूछताछ में उक्त जानकारी दी. काम्बले पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भी संदिग्ध है.

महाकाल ने कथित रूप से जांचकर्ताओं को बताया कि राजस्थान के जालौर जिले से आए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के तीन सदस्यों में से एक ने बांद्रा बैंडस्टैंड पर सुबह की सैर के बाद बेंच पर बैठे सलीम खान को धमकी भरा पत्र दिया था. पत्र में सलीम और सलमान खान को धमकी दी गई थी कि उनका अंजाम भी मूसेवाला जैसा होगा. पुलिस के मुताबिक, विक्रम बराड़ ने मूसेवाला हत्याकांड के बाद सलमान खान को भयभीत कर धन उगाही करने की साजिश रची थी, जिसके बाद धमकी भरा पत्र रखा गया.

विक्रम बराड़ कनाडा में रह रहे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का भाई है. गोल्डी बराड़ बिश्नोई गिरोह का हिस्सा है और उसने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है. अधिकारियों ने बताया कि खान को दिए गए धमकी भरे पत्र में आखिरी में ‘जी.बी.’ और ‘एल.बी.’ लिखा गया था, जिसका मतलब गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई से है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2022 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).