Salman Khan: सलमान खान फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस को मिला बड़ा सबूत, इस्तेमाल की गई बंदूक के साथ कुछ जिंदा कारतूस सूरत के तापी नदी से बरामद
मुंबई क्राइम ब्रांच को फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में बड़ा सबूत मिला है. दोनों बदमाशों ने जिस बन्दूक से सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थी मुंबई क्राइम ब्रांच ने उस बन्दूक को बरामद कर लिया है
Salman Khan Firing Case: मुंबई क्राइम ब्रांच को फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में बड़ा सबूत मिला है. दोनों बदमाशों ने जिस बन्दूक से सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थी मुंबई क्राइम ब्रांच ने उस बन्दूक को बरामद कर लिया है. बन्दूक के साथ ही कारतूस को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सूरत के तापी नदी से बरामद किया है. दोनों हमलवारों ने फायरिंग करने के बाद मुंबई से जाते समय बन्दूक के साथ ही कुछ जिंदा कारतूस को सबूत मिटाने के लिए सूरत के तापी नदी में फेंक दिया था.
सलमान खान के बांद्रा इलाके में स्थित ग्लैक्सी अपार्टमेंट पर 14 अप्रैल को गिरफ्तार इन दोनों हमलवारों इ बाहर से फायरिंग करने के बाद फरार हो गए थे. जिन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच ने सूरत से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार करने के बद मुंबई क्राइम ब्रांच ने दोनों हमलवारों को मुंबई लेकर आई. कोर्ट में पेश किए जाने के बाद पुलिस की हिरासत में हैं.
Tweet:
Firing incident outside actor Salman Khan's residence on April 14 | Mumbai Crime Branch has recovered a gun and some live cartridges used in the firing outside Salman Khan's house from Tapi River in Surat. The search for another gun is underway: Mumbai Crime Branch
— ANI (@ANI) April 22, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2024 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

