देश

Heart Attack: सहारनपुर में ‘चलो बुलावा आया है...’ गाते समय गायक को आया हार्ट अटैक, जगराते में मंच पर हुई मौत

एक हैरान करने वाली घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से सामने आई है, जहां जगराते में चलो बुलाया आया है… गाना गाते समय गायक को हार्ट अटैक आ गया और मंच पर ही उसकी मौत हो गई.

Heart Attack: सहारनपुर में ‘चलो बुलावा आया है...’ गाते समय गायक को आया हार्ट अटैक, जगराते में मंच पर हुई मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

Man Dies Due to Heart Attack: इन दिनों देशभर में आदिशक्ति मां दुर्गा (Maa Durga) की उपासना के पर्व चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की धूम मची हुई है और हर कोई मातारानी की भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है. कई भक्तों द्वारा जगराता और माता की चौकी का आयोजन किया जा रहा है. इस बीच एक हैरान करने वाली घटना उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर (Saharanpur) से सामने आई है, जहां जगराते में 'चलो बुलाया आया है…' गाना गाते समय गायक को हार्ट अटैक आ गया और मंच पर ही उसकी मौत हो गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 60 वर्षीय भजन गायक चैत्र नवरात्रि के जगराते में मातारानी का भजन 'चलो बुलावा आया है…' गा रहे थे, तभी उन्हें हार्ट अटैक आ गया.  हार्ट अटैक आने से मंच पर ही उनकी मौत हो गई. शख्स की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह भी पढ़ें: Man Dies of Heart Attack: बुलंदशहर जिले में घर के बाहर टहल रहे थे RLD के नेता, अचानक गिरे नीचे, हार्ट अटैक से हुई मौत (Watch Video)

भजन गाते समय हार्ट अटैक आने से गायक की मंच पर मौत 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2025 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).