देश

Russia-Ukraine War: रूस का बड़ा आरोप- यूक्रेन की सेना ने भारतीय छात्रों को बनाया बंधक, मानव ढाल के तौर पर करेगी इस्तेमाल

रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेनी सुरक्षाबलों ने भारतीय छात्रों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करने के लिए बंधक बना लिया है. उल्लेखनीय है कि रूस के सैन्य अभियान से बुरी तरह प्रभावित पूर्वी यूरोपीय देश यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए जारी अभियान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार रात को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की और यूक्रेन से भारतीयों की सुरक्षित निकासी पर चर्चा की.

Russia-Ukraine War: रूस का बड़ा आरोप- यूक्रेन की सेना ने भारतीय छात्रों को बनाया बंधक, मानव ढाल के तौर पर करेगी इस्तेमाल
यूक्रेन-रूस युद्ध (Photo Credits: Twitter)

रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेनी सुरक्षाबलों ने भारतीय छात्रों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करने के लिए बंधक बना लिया है. रूस ने कहा कि वह यूक्रेन से भारतीयों की सुरक्षित निकासी के लिए सभी कदम उठा रही है. उल्लेखनीय है कि रूस (Russia) के सैन्य अभियान से बुरी तरह प्रभावित पूर्वी यूरोपीय देश यूक्रेन (Ukraine) में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए जारी अभियान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से बात की और यूक्रेन से भारतीयों की सुरक्षित निकासी पर चर्चा की.

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने यूक्रेन की स्थिति की समीक्षा की, खासकर खारकीव की जहां बड़ी संख्या में भारतीय छात्र फंसे हुए हैं. उन्होंने युद्धग्रस्त क्षेत्र से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी पर चर्चा की.’’ प्रधानमंत्री की पुतिन से यह बातचीत उस समय हुई जब मोदी दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे. बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के अलावा केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2022 11:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).