Ramadan Moon Sighting 2025: सुप्रीम कोर्ट ने की सभी मुसलमानों से शुक्रवार की शाम को रजमान का चांद देखने की अपील
रमजान की शुरुआत और पहला रोजा चांद के दीदार पर निर्भर करता है. ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के मुसलमानों से शुक्रवार, 29 शाबान 1446 हिजरी की शाम को रमजान का अर्धचंद्र देखने की अपील की है.
Ramadan Moon Sighting 2025: इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र महीने रमजान (Ramzan) का मुसलमानों को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस साल 1 मार्च से रमजान का महीना शुरु होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि रमजान की शुरुआत और पहला रोजा चांद के दीदार पर निर्भर करता है. ऐसे में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने देशभर के मुसलमानों से शुक्रवार, 29 शाबान 1446 हिजरी की शाम को रमजान का अर्धचंद्र (Ramadan Moon Sighting) देखने की अपील की है. आपको बता दें कि रमजान का महीना तब शुरु होता है, जब शाबान के 29वें दिन चांद का दीदार होता है और इसी के साथ रमजान शुरु होने की तारीख तय होती है. अगर 28 फरवरी 2025 को चांद नजर आ जाता है तो 1 मार्च 2025 को पहला रोजा रखा जा सकता है. यह भी पढ़ें: Ramadan 2025 Moon Sighting: जानें कब होगा चांद का दीदार और शुरू होगा रमजान का पाक महिना?
शुक्रवार की शाम को रमजान का चांद देखने की अपील
The Supreme Court calls on all Muslims across the Kingdom to sight the crescent moon of Ramadan on the evening of Friday, 29th Sha’ban 1446 AH. pic.twitter.com/BGT41PoJAc
— 𝗛𝗮𝗿𝗮𝗺𝗮𝗶𝗻 (@HaramainInfo) February 26, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2025 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

