Raju Srivastava Critical: वेंटिलेटर पर हैं राजू श्रीवास्तव, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहें कॉमेडियन, हालात गंभीर
10 अगस्त को जिम में राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में एडमिट करवाया गया था. पिछले दो दिन से डॉक्टर्स भरपूर कोशिश कर रहे हैं, लेकिन राजू श्रीवास्तव की हालत नाज़ुक बनी हुई है. .
Raju Srivastava Critical: स्टैंड-अप कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) का दिल का दौरा पड़ने के बाद हालत लगातार नाज़ुक बनी हुई है और अभी भी वह वेंटिलेटर पर हैं. उनके मैनेजर ने बताया कि उनकी मौत की खबर निराधार है और हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं. उन्हें ट्यूब के ज़रिए लिक्विड के तौर पर दूध देना शुरू कर दिया गया है.
राजू श्रीवास्तव को पिछले 52 घंटों से होश नहीं आया है और डॉक्टरों ने कहा है कि उन्हें ब्रेन डेमेज हुआ है. पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और सहयोग की पेशकश की. इसके अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजू श्रीवास्तव के परिवार से उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली
आपको बता दें कि 10 अगस्त को जिम में राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में एडमिट करवाया गया था. पिछले दो दिन से डॉक्टर्स भरपूर कोशिश कर रहे हैं, लेकिन राजू श्रीवास्तव की हालत नाज़ुक बनी हुई है.
#RajuSrivastava 's health is critical and still on ventilator. Just spoke to his manager and he informed that the news of his death are baseless and not to be believed. We pray for his speedy recovery. 🙏 pic.twitter.com/izzAVi0CiI
— Akash Jaiswal (@Akash122) August 12, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2022 10:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

