देश

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के बाड़मेर में बस और पिकअप वैन में भीषण टक्कर, एक की मौत; 17 जख्मी- VIDEO

राजस्थान बाड़मेर सदर थाना क्षेत्र में चौहटन-बाड़मेर सड़क मार्ग पर बीती रात उंडखा गांव के पास एक मिनी बस और पिकअप वैन की आमने-सामने जोदार टक्कर हो गई. हादसे में एक की मौत हुई है. वहीं 17 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के बाड़मेर में बस और पिकअप वैन में भीषण टक्कर, एक की मौत; 17 जख्मी- VIDEO
Photo Credits ANI

Rajasthan Road Accident: राजस्थान बाड़मेर सदर थाना क्षेत्र में चौहटन-बाड़मेर सड़क मार्ग पर बीती रात उंडखा गांव के पास एक मिनी बस और पिकअप वैन की आमने-सामने जोदार टक्कर हो गई. हादसे के बाद मिनी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. हादसे में एक की मौत हुई है. वहीं 17 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. घायलों में कुछ को गंभीर चोटें हैं. फिलहाल सभी को अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद लोगों का इलाज चल रहा है. स्थानीय पुलिस के अनुसार हादसे में पिकअप सवार गणपत नामक एक शख्स की मौत हुई है. वहीं अंबेडकर कॉलोनी का रहने वाला है.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2023 08:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).