देश

Rajasthan Election 2023: चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक मेवाराम जैन ने पूर्व CM वसुंधरा राजे के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, अटकलों का बाजार गर्म- VIDEO

राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरो में हैं. चुनावी तैयारियों के बीच बाड़मेर में आयोजित के कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस विधायक मेवाराम ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. राजे के पैर छूकर आशीर्वाद लेने के बाद से ही अटकलों का बाजार गर्म है.

Rajasthan Election 2023: चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक मेवाराम जैन ने पूर्व CM वसुंधरा राजे के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, अटकलों का बाजार गर्म- VIDEO
Photo Credits Twitter

 Congress MLA Mewaram Jain  Touches Vasundhara Raje’s Feet: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरो में हैं. चुनावी तैयारियों के बीच ही बाड़मेर में समाजसेवी तन सिंह चौहान की श्रद्धा सभा में कांग्रेस विधायक मेवाराम ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. राजे ने इस पर कहा कि आप आए, आपको देखकर अच्छा लगा. यह ऐसा कार्यक्रम है जिसने हम सबको जोड़ने का काम किया है. वहीं राजे के पैर छूकर आशीर्वाद लेने के बाद से ही अटकलों का बाजार गर्म है.दावा किया जा रहा है कि विधायक मेवाराम राजस्थान चुनाव से पहले पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हो सकते है. वहीं कांग्रेस विधायक द्वारा राजे का पैर छूने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है.

Video:

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2023 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).