Rahul Gandhi lunch With Rameshwar: राहुल गांधी से मिलना चाहता था सब्जी विक्रेता रामेश्वर, वीडियो वायरल के बाद कांग्रेस नेता ने घर बुलाकर साथ में किया लंच (See Pic)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के एक सब्जी विक्रेता रामेश्वर से मुलाकात की और उनके साथ अपने घर पर खाना भी खाया. मुलाकात की एक तस्वीर कांग्रेस ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट से शेयर की है
Rahul Gandhi lunch With Rameshwar: कांग्रेस नेता राहुल गांधी से दिल्ली के एक सब्जी विक्रेता रामेश्वर ने मुलाकता को लेकर इच्छा जताई थी. रामेश्वर का वीडियो वायरल होने के बाद राहुल गांधी ने अपने दिल्ली आवास पर बुलाकर साथ में लंच किया. रामेश्वर से मिलने के बाद राहुल गांधी ने एक फोटो भी शेयर किया, लिखा, रामेश्वर जी एक ज़िंदादिल इंसान हैं! उनमें करोड़ों भारतीयों के सहज स्वभाव की झलक दिखती है, विपरीत परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए मज़बूती से आगे बढ़ने वाले ही सही मायने में 'भारत भाग्य विधाता' हैं.
दरअसल द लल्लनटॉप ने दिल्ली की आजादपुर मंडी में सब्जी विक्रेता रामेश्वर से महंगाई को लेकर बात की थी. इस दौरान वह भावुक होने के बाद उनकी आंखें नम हो गई थीं. उन्होंने कहा था कि टमाटर बहुत महंगा है, मेरी हिम्मत नहीं पड़ रही उसे लेनी की. बाजार में किस भाव बिके इस बारे में कुछ पता नहीं है. ऐसे में घाटा हो सकता है. जो भी चीज खरीदने जाओ, वही महंगी है. वहीं आगे रामेश्ववर ने राहुल गांधी से मिलने को लेकर इच्छा जाहिर की थी. वीडियो वायरल होने के बाद राहुल गांधी ने रामेश्वर से मिलने को लेकर अपने घर बुलाया.
Tweet:
कोई तुमसा नेक नहीं 🙏🫡 pic.twitter.com/Xa1OxXyoJ7
— 𝐒𝐚𝐮𝐫𝐚𝐛𝐡 𝐑𝐚𝐢 | सौरभ राय 🇮🇳 (@SaurabhRaii_) August 14, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2023 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

