Punjab: भगवंत मान ने सांसद पद से दिया इस्तीफा, कहा- पंजाब के लोगों की सेवा करने की मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लोकसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंप दिया है. 16 मार्च को वह पंजाब के सीएम पद की शपथ लेंगे.
Punjab: पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लोकसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंप दिया है. वह संगरूर से लोकसभा सांसद थे. इससे पहले भगवंत मान ने कहा कि मैं लोकसभा को बहुत मिस करूंगा लेकिन पंजाब के लोगों की सेवा करने के लिए जो नई जिम्मेदारी मिली है अब उसे निभाएंगे. भगवंत मान के चेहरे पर आम आदमी पार्टी ने पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ा था. अब पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है. ऐसें भगवंत मान 16 मार्च को पंजाब के सीएम पद की शपथ लेंगे.
पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लोकसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंपा।
(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/HidZIirDqY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 14, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2022 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

