Punjab: कोर्ट ने CM चन्नी के भतीजे हनी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, अवैध खनन केस में हुई है गिरफ्तारी
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी को अवैध रेत खनन मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
पंजाब, 11 फरवरी: पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (CM Charanjit Singh Channi) के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी (Bhupinder Singh alias Honey) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. उन्हें अवैध रेत खनन मामले में गिरफ्तार किया गया है.
ईडी ने दावा किया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के गिरफ्तार भतीजे भूपिंदर सिंह उर्फ हनी ने स्वीकार किया है कि उसे रेत खनन कार्यों को लेकर अधिकारियों के ट्रांसफर या पोस्टिंग के बदले में 10 करोड़ रुपये नकद प्राप्त हुए थे.
भूपिंदर सिंह को 3 फरवरी को जालंधर में ईडी ने हिरासत में लिया था. ED ने हनी और अन्य के खिलाफ छापेमारी में करीब 7.9 करोड़ रुपये नकद और एक अन्य व्यक्ति संदीप कुमार से लगभग 2 करोड़ रुपये नकद जब्त किए थे. चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस ने सीएम का चेहरा (face of CM) घोषित किया है. इस मुद्दे को लेकर चन्नी पहले ही विपक्षी राजनीतिक दलों के निशाने पर हैं.
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी को अवैध रेत खनन मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2022 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

