Puneeth Rajkumar Passes Away: पुनीत राजकुमार के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा- भाग्य के क्रूर मोड़ ने एक प्रतिभाशाली एक्टर छीन लिया
कन्नड़ फिल्म स्टार पुनीत राजकुमार के अचानक निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा “भाग्य के एक क्रूर मोड़ ने हमसे एक प्रतिभाशाली अभिनेता पुनीत राजकुमार को छीन लिया है. यह जाने की कोई उम्र नहीं थी. आने वाली पीढ़ियां उन्हें उनके कार्यों और अद्भुत व्यक्तित्व के लिए प्यार से याद करेंगी. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना. शांति.”
कन्नड़ फिल्मों के जाने-माने अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा “भाग्य के एक क्रूर मोड़ ने हमसे एक प्रतिभाशाली अभिनेता पुनीत राजकुमार को छीन लिया है. यह जाने की कोई उम्र नहीं थी. आने वाली पीढ़ियां उन्हें उनके कार्यों और अद्भुत व्यक्तित्व के लिए प्यार से याद करेंगी. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना. शांति.” उनका शुक्रवार को बेंगलुरु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. राजकुमार (46) को सीने में दर्द की शिकायत के बाद आज एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल के एक बयान में पहले कहा गया कि पुनीत राजकुमार को विक्रम अस्पताल के आपातकालीन विभाग में पूर्वान्ह्र 11:40 बजे सीने में दर्द की शिकायत के साथ लाया गया था, वह प्रतिक्रिया नहीं कर रहे थे और उनका तुरंत इलाज शुरू किया गया. पुनीत दिवंगत अभिनेता राजकुमार के बेटे हैं और प्रशंसकों के बीच वह ‘‘अप्पू’’ नाम से मशहूर हैं. मशहूर टेलीविजन प्रस्तोता पुनीत ने बाल कलाकार के तौर अपने करियर की शुरुआत की थी. उनका नाम कन्नड़ फिल्म जगत के सबसे अधिक कमाई कराने वाले अभिनेताओं की सूची में शुमार है.
A cruel twist of fate has snatched away from us a prolific and talented actor, Puneeth Rajkumar. This was no age to go. The coming generations will remember him fondly for his works and wonderful personality. Condolences to his family and admirers. Om Shanti. pic.twitter.com/ofcNpnMmW3
— Narendra Modi (@narendramodi) October 29, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2021 05:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

