Pune Korean YouTuber Harassment Video: पुणे में कोरियन लड़की के साथ बीच सड़क पर छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
पुणे से देश को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां कोरिया की एक महिला व्लॉगर के साथ छेड़खानी की गई जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है. यूट्यूबर युवती कैली पुणे की सड़कों पर वीडियो बना रही थी.
पुणे से देश को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां कोरिया की एक महिला व्लॉगर के साथ छेड़खानी की गई जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है. यूट्यूबर युवती कैली पुणे की सड़कों पर वीडियो बना रही थी, इसी दौरान एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी की. कैली वीडियो बना रही थी तभी कुछ लोग आए. उनमें से एक ने व्लॉगर के गले में हाथ तक डाल दिया. व्लॉगर ने कहा, "मुझे यहां से भागना पड़ेगा. बाय-बाय नमस्ते. ये लोग सच में बहुत गले लगाना चाहते हैं. मुझे नहीं पता क्यों." कोरियन व्लॉगर से छेड़छाड़ करने वाले युवक को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है. पिंपरी चिंचवड एंटी गुंडा स्क्वाड पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया.
Thanks for bringing it to our notice.
The accused has been taken into custody. Legal action is being initiated. https://t.co/wd8yU14Icy pic.twitter.com/MmmRLBLCVd
— पिंपरी चिंचवड पोलीस - Pimpri Chinchwad Police (@PCcityPolice) December 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2023 08:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

