देश

Wife Raped In Front Of Husband: पति के सामने पत्नी का रेप; पुणे में उधार के पैसे नहीं लौटाने पर साहूकार की घटिया हरकत

पुणे से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां उधार लिए पैसे नहीं लौटाने पर निजी साहूकार ने एक महिला का उसके पति के सामने बलात्कार किया. इतना ही नहीं आरोपियों ने यह पूरा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

Wife Raped In Front Of Husband: पति के सामने पत्नी का रेप; पुणे में उधार के पैसे नहीं लौटाने पर साहूकार की घटिया हरकत
गिरफ्तार (Photo Credits: Twitter)

पुणे से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां उधार के पैसे नहीं लौटाने पर निजी साहूकार ने एक महिला का उसके पति के सामने बलात्कार किया. इतना ही नहीं आरोपियों ने यह पूरा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. घटना फरवरी 2023 में पुणे के हडपसर इलाके में हुई थी. इस मामले में 34 साल की एक शादीशुदा महिला ने शिकायत दर्ज कराई है. मामले में आरोपी इम्तियाज हसीन शेख (47 वर्ष) के खिलाफ हडपसर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

इस मामले में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पीड़िता के पति को उधार पैसे दिए थे. वादी का पति उधार लिया हुआ पैसा वापस नहीं कर सका. इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ उसके पति के सामने ही जबरन संबंध बनाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2023 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).