देश

Pune Gas Cylinders Explosion: पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज के पास बड़ा हादसा, एक के बाद एक करीब 10-12 एलपीजी सिलेंडर फटे

महाराष्ट्र के पुणे के विमान नगर इलाके में सिम्बायोसिस कॉलेज के पास बड़ा ब्लास्ट हुआ है. अवैध रूप से रखे एलपीजी सिलेंडरों में करीब 10-12 एलपीजी सिलेंडर फट गए. जानकारी के अनुसार सिलेंडरों के ब्लास्ट के बाद आग लग गई. सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया.

Pune Gas Cylinders Explosion: पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज के पास बड़ा हादसा, एक के बाद एक करीब 10-12 एलपीजी सिलेंडर फटे
Cylinder Blast (Photo Credit: X)

Pune Gas Cylinders Explosion: महाराष्ट्र के  पुणे के विमान नगर इलाके में सिम्बायोसिस कॉलेज (Symbiosis College) के पास सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है. अवैध रूप से रखे एलपीजी सिलेंडरों में करीब 10-12 एलपीजी सिलेंडर फट गए. जानकारी के अनुसार यह ब्लास्ट एक अंडर-इंस्ट्रक्शन साइट पर हुआ. जहां करीब 100 एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से रखे हुए थे. जिसमें 10-12 सिलेंडर आग लगने के बाद फट गए. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की टीम पहुंचने के बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. फिलहाल मौके पर दमकल की टीम और स्थानीय पुलिस मौजूद है.  जानकारी के अनुसार पुलिस मामले में केस दर्ज जांच पड़ताल में जुट गई है.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2023 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).