Guru Ravidas Jayanti 2022: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोगों को गुरु रविदास जयंती पर बधाई दी
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने गुरू रविदास जयंती की बधाई दी है. अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि गुरू रविदास एक महान संत, कवि और समाज सुधारक थे जिन्होंने जीवन पर्यंत सामाजिक कुप्रथाओं को दूर करने और समाज में एकता लाने का प्रयास किया.
Guru Ravidas Jayanti 2022: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) ने गुरू रविदास जयंती की बधाई दी है. अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि गुरू रविदास एक महान संत, कवि और समाज सुधारक थे जिन्होंने जीवन पर्यंत सामाजिक कुप्रथाओं को दूर करने और समाज में एकता लाने का प्रयास किया. इसके साथ ही राष्ट्रपति भवन से एक विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने कहा, "गुरु रविदास एक महान संत, कवि और समाज सुधारक थे। उन्होंने अपने भक्ति गीतों के माध्यम से सामाजिक बुराइयों को मिटाने और समाज में सद्भाव लाने की कोशिश की. उन्हें भक्ति आंदोलन का एक प्रमुख कवि संत माना जाता है."
राष्ट्रपति का ट्वीट:
गुरु रविदास जयंती पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
महान संत गुरु रविदास जी ने बिना भेद-भाव के परस्पर प्रेम और समता का व्यवहार करने का संदेश दिया।
आइए, हम सब गुरु रविदास जी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलते हुए समता, समरसता और समन्वय पर आधारित समाज के निर्माण में योगदान करें।
— President of India (@rashtrapatibhvn) February 16, 2022
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने गुरू रविदास जयंती की बधाई दी है। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि गुरू रविदास एक महान संत, कवि और समाज सुधारक थे जिन्होंने जीवन पर्यंत सामाजिक कुप्रथाओं को दूर करने और समाज में एकता लाने का प्रयास किया। #RavidasJayanti2022
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) February 16, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2022 08:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

