त्योहार

Krishna Janmashtami 2023: देशभर में जन्माष्टमी की धूम, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई

देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची हुई है. इस खास पर्व पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बधाई दी है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बधाई संदेश में कहा, मैं सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन पर्व की बधाई देती हूं. प्रधानमंत्री ने भी कृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को बधाई दी है.

Krishna Janmashtami 2023: देशभर में जन्माष्टमी की धूम, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई
(Photo Credits Twitter)

Krishna Janmashtami 2023: देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची हुई है. इस खास पर्व पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने बधाई दी है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बधाई संदेश में कहा, मैं सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन पर्व की बधाई देती हूं. जन्माष्टमी का त्योहार हमें भगवान श्रीकृष्ण के गीता के उपदेश को समझने, अमल में लाने और निष्काम कर्म करने की प्रेरणा देता है. भगवान श्रीकृष्ण ने पूरी मानवता को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है. आइए, इस शुभ अवसर पर हम जन-कल्याण की भावना के साथ आगे बढ़ें और अपने समाज और राष्ट्र को समृद्ध बनाएं.

वहीं कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पर प्रधानमंत्री ने भी बधाई दी है. पीएम मोदी ने बधाई संदेश में लिखा, जन्माष्टमी की बहुत-बहुत बधाई, श्रद्धा और भक्ति का यह पावन अवसर मेरे सभी परिवारजनों के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे, यही कामना है, जय श्रीकृष्ण!

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2023 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).