देश

Maharashtra: अमित शाह ने उद्धव गुट पर साधा निशाना, कहा- चुनाव आयोग ने दूध का दूध पानी का पानी कर दिया

कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने उद्धव गुट पर निशाना साधते हुए कहा कि कल चुनाव आयोग ने दूध का दूध पानी का पानी कर दिया. बता दें कि शुक्रवार को चुनाव आयोग ने 'शिवसेना' नाम और इसका चुनाव चिन्ह 'धनुष और तीर' एकनाथ शिंदे गुट को देने का फैसला किया है.

Maharashtra: अमित शाह ने उद्धव गुट पर साधा निशाना, कहा- चुनाव आयोग ने दूध का दूध पानी का पानी कर दिया
(Photo Credits : ANI)

पुणे (महाराष्ट्र): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुस्तक "मोदी @20 " के मराठी संस्करण का विमोचन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे. गृह मंत्री ने कहा " मोदी @20 पुस्तक के मराठी संस्करण का आज विमोचन हुआ है। इस देश के लोकतंत्र को कैसे सफल बनाया जा सकता है, कैसे बनाया गया इसकी अगर कहानी पढ़नी है तो मोदी @20 पुस्तक को जरूर पढ़िए."

कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने उद्धव गुट पर निशाना साधते हुए कहा कि कल चुनाव आयोग ने दूध का दूध पानी का पानी कर दिया.  बता दें कि शुक्रवार को चुनाव आयोग ने 'शिवसेना' नाम और इसका चुनाव चिन्ह 'धनुष और तीर' एकनाथ शिंदे गुट को देने का फैसला किया है.

साल 1966 में बाल ठाकरे द्वारा बनाई गई शिवसेना पर अब ठाकरे परिवार का नियंत्रण खत्म माना जा रहा है. छह महीने पहले एकनाथ शिंदे ने चुनाव आयोग में याचिका दाखिल की थी, जिस पर अब तीन सदस्यों वाले आयोग ने एकनाथ शिंद के पक्ष में फैसला सुनाया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2023 09:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).