NEET-UG Paper Leak Row: भाजपा शासित राज्यों में ही पेपर लीक क्यों हुआ? RJD नेता तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल- Video
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने नीट पेपर लीक को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा शासित बिहार, गुजरात और हरियाणा में ही पेपर लीक क्यों होता है. नीट पेपर लीक के मुख्य साजिशकर्ता से ध्यान हटाने के लिए ये लोग अनर्गल बातें कर रहे हैं.
NEET-UG Paper Leak Row: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने नीट पेपर लीक को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा शासित बिहार, गुजरात और हरियाणा में ही पेपर लीक क्यों होता है. नीट पेपर लीक के मुख्य साजिशकर्ता से ध्यान हटाने के लिए ये लोग अनर्गल बातें कर रहे हैं. पेपर लीक का मास्टरमाइंड अमित आनंद है, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. आरोपी की सम्राट चौधरी के साथ तस्वीर सामने आई है, उस पर क्या कहेंगे. EOU ने मेरे PA के बारे में कुछ नहीं कहा है, केवल विजय सिन्हा बोल रहे हैं. मैं मुख्यमंत्री से कहता हूँ कि मेरे PA को बुलाकर पूछताछ करें. अगर उसने गलती की है तो उसे गिरफ्तार करो, हमें कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन मेरा नाम घसीटने से कुछ नहीं होगा.
भाजपा शासित राज्यों में ही पेपर लीक क्यों हुआ: तेजस्वी यादव
"भाजपा शासित बिहार, गुजरात और हरियाणा में ही पेपर लीक क्यों हुआ? #NEET पेपर लीक के मुख्य साजिशकर्ता से ध्यान हटाने के लिए ये लोग अनर्गल बातें कर जाँच से ध्यान भटकाना चाहते है" : तेजस्वी यादव जी.pic.twitter.com/o5GL6lU1jH
— 🇮🇳 Vishal JyotiDev Agarwal (@JyotiDevSpeaks) June 21, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2024 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

