देश

Akhilesh Yadav: हम उम्मीद करते हैं कि सदन में निष्कासन जैसी कार्रवाई दोबारा नहीं होगी, संसद में बोले अखिलेश यादव- Video)

भाजपा सांसद ओम बिरला को 18वीं लोकसभा का अध्यक्ष चुने जाने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें बधाई है. उन्होंने कहा कि ओम बिरला जी जिस पद पर हैं, उससे गौरवशाली परंपराएं जुड़ी हुई हैं. हमारा मानना ​​है कि यह बिना किसी भेदभाव के चलता रहेगा.

Akhilesh Yadav: हम उम्मीद करते हैं कि सदन में निष्कासन जैसी कार्रवाई दोबारा नहीं होगी, संसद में बोले अखिलेश यादव- Video)
Photo- ANI

Akhilesh Yadav: भाजपा सांसद ओम बिरला को 18वीं लोकसभा का अध्यक्ष चुने जाने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें बधाई है. उन्होंने कहा कि ओम बिरला जी जिस पद पर हैं, उससे गौरवशाली परंपराएं जुड़ी हुई हैं. हमारा मानना ​​है कि यह बिना किसी भेदभाव के चलता रहेगा. लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर लोकसभा अध्यक्ष हर सदस्य और पार्टी को समान अवसर व सम्मान देंगे. निष्पक्षता इस महान पद की एक बड़ी जिम्मेदारी है. हम उम्मीद करते हैं कि किसी भी जनप्रतिनिधि की आवाज नहीं दबाई जाएगी और न ही निष्कासन जैसी कार्रवाई दोबारा होगी. आपका नियंत्रण विपक्ष पर है, लेकिन यह सत्ता पक्ष पर भी होना चाहिए. सदन आपके इशारे पर चलना चाहिए, न कि इसके विपरीत. हम आपके सभी न्यायोचित निर्णयों के साथ खड़े हैं. मुझे उम्मीद है कि आप विपक्ष का भी उतना ही सम्मान करेंगे, जितना सत्ता पक्ष का करते हैं और उन्हें अपना पक्ष रखने देंगे.

हम उम्मीद करते हैं कि निष्कासन जैसी कार्रवाई दोबारा नहीं होगी: अखिलेश यादव

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2024 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).