Lok Sabha Election 2024: राजस्थान के दौसा में निकाली गई 'वोट बारात', नाचते-गाते मतदान केंद्र पहुंचे वोटर (Watch Video)
राजस्थान के दौसा जिले के झेरा गांव में बिना दुल्हा-दुल्हन के बारात निकाली गई. इस बारात में पूर्व केंद्रीय मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भी शामिल हुए. वह स्थानीय लोगों के साथ नाचते-गाते हुए मतदान केंद्र पहुंचे
Lok Sabha Election 2024: राजस्थान के दौसा जिले के झेरा गांव में बिना दुल्हा-दुल्हन के 'वोट बारात' निकाली गई. इस बारात में पूर्व केंद्रीय मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भी शामिल हुए. वह स्थानीय लोगों के साथ नाचते-गाते हुए मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इसका वीडियो भी किरोड़ी लाल मीणा ने सोशल साइट X पर शेयर किया है. वीडियो में महिलाओं को स्थानीय बोली में 'सारा करेगो काज फिर से आग्यो मोदी राज' में गीत गाते हुए सुना जा सकता है. दरअसल, दौसा को संवेदनशील बूथों के लिए जाना जाता है. यहां 2019 के चुनाव में हिंसा की सूचना मिली थी. इसीलिए सभी गांव वालों ने शांति से 'वोट बारात' निकाली थी.
राजस्थान के दौसा में निकाली गई 'वोट बारात'
लोकतंत्र के महापर्व पर आज ग्रामवासियों व महिलाओं के सुश्राव्य लोकगीत के साथ ग्राम बापी में वोट-बरात निकालकर मतदाताओं से आह्वान किया कि वे निकटतम मतदान केंद्र तक जाएं और एक जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाकर राष्ट्रहित में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करें। जयतु लोकतन्त्रम् pic.twitter.com/r2tWsjDwQX
— Dr.Kirodi Lal Meena (Modi Ka Parivar) (@DrKirodilalBJP) April 19, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2024 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

