VIDEO: राज ठाकरे ने अपने जन्मदिन पर काटा औरंगजेब की तस्वीर वाला केक, गले के पास घोंपा चाकू
राज ठाकरे ने औरंगजेब की तस्वीर वाला केक काटा. खास बात ये रही कि उन्होंने केक पर औरंगजेब की गर्दन वाली जगह पर ही चाकू चलाया.
Raj Thackeray Birthday: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने गुरुवार को अपना 55वां जन्मदिन मनाया. इस दौरान राज ठाकरे ने औरंगजेब की तस्वीर वाला केक काटा. खास बात ये रही कि उन्होंने केक पर औरंगजेब की गर्दन वाली जगह पर ही चाकू चलाया. एमएनएस प्रमुख के जन्मदिन के मौके पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें तोहफे में केक दिया था, जिसके ऊपर मुगल बादशाह औरंगजेब की फोटो बनी थी. इसी केक को काटकर राज ठाकरे ने जन्मदिन मनाया.
औरंगजेब को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति पिछले कुछ दिनों से गर्म है. हाल ही में अहमदनगर में एक जुलूस के दौरान औरंगजेब की तस्वीर लहराने और कोल्हापुर में औरंगजेब व टीपू सुल्तान की तस्वीर को लहराने के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया था. कोल्हापुर में पुलिस को इंटरनेट बंद करना पड़ा था.
#WATCH | Maharashtra | A cake, depicting Aurangzeb on one side and a loudspeaker on the other, was cut at the residence of MNS chief Raj Thackeray in Mumbai, on his birthday today.
(Video: MNS) pic.twitter.com/g2SLBPSZEu
— ANI (@ANI) June 14, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2023 07:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

