देश

No Confidence Motion: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू, शामिल होने के लिए सदन पहुंचे राहुल गांधी- Video

राज्यसभा के बाद लोकसभा में भी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो चुकी है. विपक्ष के नेता सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कर रहे हैं. अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए राहुल गांधी भी सदन पहुंचे चुके हैं

No Confidence Motion: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू, शामिल होने के लिए सदन पहुंचे राहुल गांधी- Video
Photo Credits ANI

No Confidence Motion: राज्यसभा के बाद लोकसभा में भी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो चुकी है. विपक्ष के नेता सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कर रहे हैं. अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए राहुल गांधी भी सदन पहुंचे चुके हैं. लेकिन ताजा जो खबर है. उसके अनुसार लोकसभा में राहुल गांधी चर्चा नहीं करेंगे. राहुल गांधी के अंतिम समय में भाषण नहीं देने के फैसले पर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सवाल उठाया जिसके बाद सदन के अंदर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और प्रल्हाद जोशी के बीच तीखी बहस भी हुई.

केंद्रीय मंत्री जोशी ने गौरव गोगोई द्वारा भाषण की शुरुआत करने पर सदन में खड़े होकर यह कहा कि उन्हें यह जानकारी मिली थी कि कांग्रेस की तरफ से लोक सभा को यह सूचना दी गई कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत गौरव गोगोई की बजाय राहुल गांधी करेंगे लेकिन ऐसा क्या हो गया कि अंतिम समय पर राहुल गांधी भाषण देने से पीछे हट गए और अब गौरव गोगोई ही बोल रहे हैं.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2023 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).