मथुरा: BJP उम्मीदवार के सहयोगी की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, घटना के दौरान परिक्रमा कर रहे थे कैबिनेट मंत्री के प्रस्तावक
शनिवार को लक्ष्मी नारायण चौधरी के करीबी और चुनाव में उनके प्रस्तावक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के दौरान पैगांव गांव के प्रधान रामवीर कोकिला वन में शनि देव मंदिर की परिक्रमा कर रहे थे.
मथुरा: उत्तर प्रदेश में मथुरा (Mathura) जिले में चट्टा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार (BJP candidate) लक्ष्मी नारायण के सहयोगी रामवीर की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या (Ramvir Shot Dead) कर दी. बताया जा रहा है कि बदमाश बाइक से आए थे. शनिवार को लक्ष्मी नारायण चौधरी के करीबी और चुनाव में उनके प्रस्तावक की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई. घटना के दौरान पैगांव गांव के प्रधान रामवीर कोकिला वन में शनि देव मंदिर की परिक्रमा कर रहे थे. इसी समय बदमाश बाइक से आए और गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
Mathura, Uttar Pradesh | BJP candidate from the Chatta Assembly constituency, Laxmi Narayan's aide Ramvir shot dead by unidentified persons: Police pic.twitter.com/MStxtl3EWf
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 29, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2022 08:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

